फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव पर डीएम नाराज

प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव पर डीएम नाराज

Wed, 11 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव पर डीएम नाराज
प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव पर डीएम नाराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजीव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। चिकित्सक अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाए और सही आंकड़े प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसवों की समीक्षा की गई। जिन ब्लाक में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव नहीं हैं उनसे कारण भी पूछा गया। एसीएमओ ने बताया कि जनपद में 66963 कुल प्रसव हुए हैं, जिसमें से 11208 घरेलू प्रसव 29658 सरकारी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर हुए बाकी प्राइवेट नर्सिंग होम व अस्पतालों में हुए हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सीएचसी-पीएचसी पर प्रसवों का आशावार विवरण दो दिन में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कहा कि गर्मी में डेंगू एवं मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। वायरल बुखार से बचाव के लिए एंटी ड्रॉप पिलाई जाए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि आखों की जांच मोतिया बिंद की जांच के लिए कैंप लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed