{"_id":"5acd0d214f1c1b613e8b470e","slug":"201523387681-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टलरी पर मजदूरों का हंगामा व प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टलरी पर मजदूरों का हंगामा व प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। मंसूरपुर डिस्टलरी में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को डिस्टलरी में ठेकेदार के अंडर में कार्य करने वाले लगभग 400 मजदूरों ने काम बंद कर दिया। इसके बाद सभी मजदूर डिस्टलरी के गेट पर एकत्र हो गए। मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि उन्हें 200 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाती है। इससे उनका जीवन यापन नहीं हो पाता है। उनकी मजदूरी कम से कम 300 रुपये प्रतिदिन होनी चाहिए। चेतावनी दी कि जब तक मजदूरी नहीं बढ़ेगी तब तक वे कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में डिस्टलरी के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील जैन का कहना है कि यह ठेकेदारों व मजदूरों के बीच का आपस का मामला है। डिस्टलरी के स्थाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। दोनों पक्षों की आपस में बात हो रही है। मजदूरों की हड़ताल से कार्य प्रभावित रहा है।