{"_id":"5aaeb6e54f1c1bc0758b641a","slug":"201521399525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सम्पति पर कब्जा करने वालो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सम्पति पर कब्जा करने वालो पर मुकदमा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर मुकदमा
चरथावल। बिरालसी गांव में सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वाले दो भूमाफिया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप हैं गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित भूमि पर कुछ भूमाफिया का कब्जा हैं।
बिरालसी निवासी अमित ग्राम पंचायत सदस्य हैं। भू राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 660 सरकारी संपत्ति दर्ज हैं, जहां राजकीय इंटर कॉलेज बनना प्रस्तावित हैं। हालांकि इस जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ हैं। मामले में शिकायत मिलने पर जांच के बाद लेखपाल मनोज कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। चकबंदी अधिकारी ने पिछले महीने भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट कराने को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नही किया। इस पर ग्राम पंचायत सदस्य अमित द्वारा दो आरोपियों के खिलाफ राजकीय संपत्ति पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।