फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुस कर किशोरी से छेड़छाड़ की

घर में घुस कर किशोरी से छेड़छाड़ की

Sun, 11 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर किशोरी से छेड़छाड़ की
घर में घुस कर किशोरी से छेड़छाड़ की
विज्ञापन

भोपा (ब्यूरो)। एक गांव में आरोपी युवक ने रात में पड़ोसी के घर में घुस कर किशोरी से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपा थाने पर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर दी। बताया कि उसकी पत्नी बीमार है, जो 8 मार्च को गांव से बाहर दवाई लेने गई थी। घर पर वह और उसकी नाबालिग बेटी और बेटा थे। उसका आरोप है कि रात 11 बजे पड़ोसी युवक ने उसके घर में घुस कर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। बेटी की आंख खुली तो उसने शोर मचाया। जिस पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये
भोपा (ब्यूरो)। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए सगे भाई ने ही बहन से लाखों रुपये हड़प लिए है। बहन ने भाई सहित चार लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर की वरिशा ने भोपा थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका सगा भाई गाजियाबाद में रह रहा है। उसके भाई ने गांव नंगला बुजुर्ग के कुछ युवकों के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर एक ग्रुप बना रखा है जिसमें भले लोगों को फंसा कर उनसे लाखों रुपये हड़प लिए है। इन्हीं लोगों ने पीड़ित महिला से भी विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये से भी अधिक रकम हड़प ली। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी व झूटे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पिता के डांटने पर युवक घर से फरार
भोपा। पिता की डांट से नाराज युवक घर से लापता हो गया है। परिजनों ने युवक की बरामदगी के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वजीराबाद निवासी विनोद ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई दीपक (22) मोरना में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। छह मार्च को वह मोरना से देर रात घर लौटा, तो पिता ने देर से आने के कारण उसे डपट दिया। इसी से नाराज उसका भाई घर से कही चला गया। जिसको सभी रिशतेदारी आदि में भी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed