{"_id":"5aa2d75c4f1c1b9d758b49c6","slug":"201520621404-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से बस चालक की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से बस चालक की मृत्यु
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में बस लेकर गए चालक की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी जयपाल सिंह पुत्र रुक्कड सिंह ने बताया कि उसका भाई आठ मार्च को आकाश पुत्र योगेश कुमार के साथ टूरिस्ट बस लेकर शामली से भिवानी एक शादी समारोह में गया था। जहां अचानक हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किसी प्रकार उसके शव को शहर लाया गया। पुलिस ने जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
किशोरी गायब, अनहोनी की आशंका
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालसा पट्टी निवासी सागर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों घर से लापता हो गई। जिसकी संभावित स्थानों तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, नईमंडी थाना क्षेत्र के बचन सिंह कालोनी निवासी सोमदत्त ने तहरीर देकर बताया कि राहुल आदि उसकी पुत्री का बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।