{"_id":"5a9d871c4f1c1bc65c8b5a8a","slug":"201520273180-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। तहसील में व्यापारियों ने नगर के मुख्यमार्ग पर डिवाइडर और वाहन गति सीमा को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन एसडीएम के नाम तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा।
संयुक्त व्यापार मंडल के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल और नगराध्यक्ष विनीत जैन के नेतृत्व में व्यापारी सोमवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। इन व्यापारियों ने तहसील में एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि नगर में वाहनों के आवागमन से रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क हादसों में लोगों की मौत भी हो जाती है, जिसका मुख्य कारण डिवाइडर नहीं होना है। चालक अपने वाहनों को बिना गति नियंत्रण किए चलाते हैं। यही कारण हुआ कि 21 फरवरी को रोडवेज डिपो की बस ने दो किशोरों को कुचल डाला था। व्यापारियों ने हादसों को रोकने के लिए नगर के मुख्य मार्ग जीटी रोड पर डिवाइडर बनवाने तथा वाहनों की तीव्र गति पर रोक लगवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों मेें अंकुर सिंघल, देवेश शर्मा, विनीत जैन, सचिन जैन, नीरज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, रवि ग्रोवर, फराज हुसैन, अनिल वर्मा, सरदार अवतार सिंह, अर्जुन गुप्ता, पारस जैन, माधव, वरुण त्यागी, हाजी शाहनवाज मलिक, निकुंज सिंघल आदि व्यापारी शामिल रहे।