फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता नकदी- जेवर लेकर फरार

विवाहिता नकदी- जेवर लेकर फरार

Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता नकदी-  जेवर लेकर फरार
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता घर में रखी नगदी, जेवर लेकर फरार हो गई। वह अपने साथ दो बच्चों को लेकर गई है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खालापार निवासी पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी राना चौक स्थित एक बर्तनों की फैक्ट्री में काम करती है। 27 फरवरी को वह दोनों बच्चों को दवाई दिलवाने के बहाने घर से निकली थी, मगर लौट कर नहीं आई। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। पीड़ित ने घर की अलमारी चेक की, तो उसमें से जेवर व पांच हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। तलाशने पर पता चला कि महिला का सुजडू में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किसान की मौत
मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव नूनाखेडा निवासी सुरेश पाल पुत्र धर्मपाल ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। अचानक वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर नदी में जा गिरा। सुरेश की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट की आरोपी का चालान
मुजफ्फरनगर। आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप पुत्र विनोद की ससुराल कृष्णापुरी में है। प्रदीप की पत्नी अपने मायके आई हुई थी, जहां पर प्रदीप ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, खालापार निवासी इसरार ने पत्नी के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
क्रिकेट के विवाद में जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। गांव बागोवाली में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए बच्चों में विवाद में कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दूसरे पक्ष को घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली पर बागोवाली निवासी अरशद पुत्र निसार ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका पुत्र का क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते गांव के ही अहमद व उसके साथियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर परिजनों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिलाओं से छेड़छाड़ विरोध पर हमला
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला खादरवाला निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवक उसके घर में घुस आए और घर की महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं और परिजनों के साथ मारपीट की। शोर सुन कर पड़ोसी दौड़ कर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed