{"_id":"5a83375e4f1c1b0a7b8b6d71","slug":"201518548830-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य कला जीवन का आधार: मृणालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य कला जीवन का आधार: मृणालिनी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को मनोरंजक ढंग से मंचीय प्रस्तुतियों के सहारे प्रदर्शित कर सराहना बटोरी। शिवाजी हाउस के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे।
अशोका हाउस द्वारा प्रस्तुत ‘लेट मी लव यू’ में बच्चों ने आर्ट ऑफ लव की सीख दी। पृथ्वीराज हाउस ने कैचअप सॉंग द्वारा युवा पीढ़ी के संगीत को प्रस्तुत करते हुए खूब मनोरंजन किया। राणा प्रताप हाउस द्वारा ‘कॉल टू लव’ प्रस्तुति के द्वारा यीशू मसीह के प्रेम के संदेश को दर्शाया। शिवाजी हाउस ने ‘गेट रैडी टू बिगन’ सॉंग के माध्यम से अपनी प्रस्तुति में मानव जीवन में परिवार के महत्व को साबित किया। निर्णायक मंडल में मोनिका मित्तल और अंबिका खोसला शामिल रहीं। प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पृथ्वीराज हाउस ने प्राप्त किया और राणा प्रताप हाउस को तीसरा स्थान मिला। अशोका हाउस चौथे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नृत्य अनूठे होते हैं। हमें आनंद से भाव विभोर कर देते हैं। नृत्य कला जीवन का आधार है। नृत्य द्वारा हम सुख और संतोष का अनुभव करते हैं। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस प्रकार की गतिविधियां पाठ्यक्रम का अंग होती हैं। संचालन कक्षा छह के छात्र मनुराज ने किया।