फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांग्रेसियों ने वसीम का पुतला जलाया

कांग्रेसियों ने वसीम का पुतला जलाया

Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने वसीम  का पुतला जलाया
कांग्रेसियों ने वसीम का पुतला जलाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा मदरसों को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त कर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने वसीम का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन डॉ सैय्यद मतलूब अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मदरसों के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की। मतलूब ने वसीम रिजवी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति में घोटाले के आरोप जांच में रिजवी पर साबित हुए हैं, ऐसे में सरकार उनको गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज रही। इसी जांच में कार्रवाई से बचने के लिए रिजवी ने मदरसों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि रिजवी को गिरफ्तार किया जाए। कार्यकर्ताओं ने रिजवी का पुतला दहन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों में नफीस मलिक, अकरम, साजिद मलिक, नवाब मलिक, बल्लू खान, सलीम मलिक, इरफान मलिक, शहराजा त्यागी, सलीम, फैजान, आशिफ, सभासद सलीम अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed