{"_id":"5a492b514f1c1b4e718bc372","slug":"201514744657-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसबे में सपाईयों ने कैंडिल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसबे में सपाईयों ने कैंडिल मार्च निकाला
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग की चपेट में आकर 14 लोगों की मौत हो गई थी। इन मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मीरापुर में सपा कार्यकर्तायों ने मौन कैंडल मार्च निकाला। सपा के युवा कार्यकर्ता कस्बे के मैन चौराहे पर एकत्र हुए और हाथों में जलती मोमबत्ती लेकर कस्बे के मुख्यमार्ग से होते हुए मौन जुलूस के रूप में थाने के सामने एकत्र हुए। दो मिनट का मौन धारण कर मुंबई के अग्निकांड मे मारे गये लोगों आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। इस मौके पर शेखर सिंह, नवेद आलम, कासिफ, दानिश मंसूरी, बिलाल अहमद, सरवेज, रईस, शान मोहम्मद, जिशान हैदर आदि शामिल रहे।
रास्ते के विवाद में झगड़ा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकरेड़ा मे रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सिकरेड़ा निवासी यशपाल पुत्र लेखराज व भूषण पुत्र मामचंद आदि के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट में यशपाल व भूषण घायल हो गए।
यज्ञ दी आहुतियां
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। श्रीराम मंदिर पंजाबी कॉलोनी में चल रह श्रीराम सुंदर परिवार के 18 वे वार्षिकोत्सव के समापन पर प्रात: वेदी पूजन, रुद्राभिषेक और सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में भक्तों ने पूर्ण आहुति दी। इसके पश्चात भगवान को भोग अर्पित कर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान परवेश तरीका और वाणी तरीका रहे। इस व्यवस्था में शुक्रताल से आए पंडित ध्रुवदत्त आचार्य अनुराग शर्मा, अश्विनी, मनोज वाजपेयी, अनिल पुरोहित, पवन शर्मा, पूर्व विधायक सुरेशचंद तितौरिया, मुनेश शुक्ल, रजनीश, मुकेश चौधरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भगवान भाव का है भूखा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय के निकट किड़स केयर स्कूल के परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के सामने मांगना उनका अपमान है। उन्होंने कहा कि ब्रह्म को जानने वाला ब्राह्मण कहलाता है। कथा व्यास ने सुदामा के चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भक्ति में निवास करते हैं, जिसे भगवान की भक्ति प्राप्त है वही सबसे बड़ा धनवान है। उन्होंने श्रीकृष्ण के बाल सखा सुदामा व उनकी पत्नी सुशीला की दशा का भावुक वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा के सामने मांगना उनका अपमान है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है तो उसे भगवान की कृपा प्राप्त होती है। कथा व्यास ने सुदामा के दो मुट्ठी चावल लेकर कृष्ण जी के महल में मिलने जाने के प्रसंग को सुनाकर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। कृष्ण द्वारा सुदामा के स्वागत के संदर्भ में कथा व्यास ने कहा के भगवान ने अपने नेत्र के जल से सुदामा के चरणों को धोकर सुदामा की मित्रता को अमर कर दिया।