{"_id":"5a43eeaa4f1c1bf4688c3a9a","slug":"201514401450-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति से ही उद्वार संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति से ही उद्वार संभव
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भागवत कथा व्यास पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने कहा कि भौतिक संपदा में आशक्ति रखने वाला व्यक्ति भगवान की कृपा प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने भक्त ध्रुव के चरित्र की व्याख्या करते हुए कहा कि सांसारिक आशक्तियां व्यक्ति को भगवान से दूर करती हैं।
कसबे में चल रही कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने कहा कि मानव को जीवन यावन के लिये भौतिक व सांसारिक वस्तुओं की आवश्यकता होती है, लेकिन अत्यधिक आशक्ति रखना जीवन के लिए कष्टदायी है। उन्होंने कहा कि सांसारिक आशक्ति के कारण ही व्यक्ति को बार-बार जन्म लेना पड़ता है। उन्होंने ऋषिपुत्र जड़ भरत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सांसारिक आशक्ति के कारण ही उन्हें भी अनेक बार जन्म लेने पडे़ थे। कथा व्यास ने बताया कि मृत्यु के समय केवल भगवान का ही ध्यान करना चाहिए, अंतिम सांस के समय व्यक्ति के मन में जो भावना रहती है, उसी के अनुसार उसे अगले जन्म में जाना होता है। कथा में बजरंग शारदा, सौरभ डागा, जितेंद्र डागा, बिजेंद्र, राजीव लोचन, राजेंद्र डागा, चुन्नीलाल, विरेंद्र गुप्ता, मोहित लखोटिया, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद है।
तालाब की दलदल में फंसे गौवंश की मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर के निकट एक तालाब में निरीह गौवंश के धंसने से मौत हो गई। तीन दिन तक तालाब के पानी में धंसे गौवंश (बछड़े) को बचाने के लिये किसी ने भी प्रयास नहीं किया। हाशिमपुर के निकट पीर वाले तालाब में तीन दिन पूर्व एक बछड़ा किसी कारणवश घुसा था, लेकिन तालाब की दलदल व तालाब में खड़ी घास व जलकुंभी में फंस जाने के कारण बछड़ा बाहर नहीं निकल सका। तीन दिन तक पानी में पड़ा बछड़ा मर गया और किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
पति का चालान किया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव संभलहेड़ा निवासी मुरशद पुत्र जमील का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। बताया गया कि उसकी पत्नी की शिकायत पर आरोपी शौहर को पकड़ा गया था।
एक जनवरी को रैली निकलेगी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। एक जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिये छात्राओं की विशाल रैली निकाली जाएगी। अन्नु शर्मा ने यह जानकारी दी।