फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जागरण को रोकने वालों जवाब देगी महासभा

जागरण को रोकने वालों जवाब देगी महासभा

Mon, 25 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जागरण को रोकने वालों जवाब देगी महासभा
हिंदू सभा ने चेतावनी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सभा कर मां भगवती जागरण पर विचार विमर्श किया। जिले के एक अफसर पर जागरण में बाधा बनने पर आपत्ति जताई गई। महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जागरण में रोड़ा अटकाने वालों के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। सभा में प्रदेश सचिव अश्वनी बालियान और प्रदेश संगठन मंत्री नवीन कंसल ने कहा कि संगठन के तत्वावधान में 14 जनवरी को मां भगवती का विशाल जागरण किया जाएगा। इसके लिए संगठन ने पूरी तैयारियां कर ली है। यह आयोजन शिव चौक पर होगा, लेकिन जिले का एक अधिकारी इसे रोकने की कोशिश कर रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा भी मौलाना लतीफ द्वारा पवित्र धाम बद्रीनाथ को मजार कहने पर आक्रोश जताया। मौलाना के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर विरोध जताया है। इस दौरान योगेंद्र वर्मा, साक्षी वर्मा, दीपक शर्मा, नवीन कंसल, अश्वनी बालियान, रेनू सिंह, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
लड़कियों की तालीम पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर। मल्हूपुरा के मदरसा इस्लामिया अरबिया में मजलिस का आयोजन किया गया। उलमा ने कहा कि दीन के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है। साथ ही बेटियों को भी शिक्षावान बनाए। हाफिज इरफान ने बच्चों को गणित, विज्ञान की तालीम पर जोर दिया। मदरसे में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अब्दुल रशीद, चौधरी अख्तर, कारी मोहम्मद अरशद, हाफिज शहजाद, फरमान, मौलाना गालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलिदान दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। आनंदपुरी के आर्य समाज में स्वामी श्रद्धानंद एवं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने हवन ने आहुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंतराम पांचाल ने तथा संचालन प्रधान दीपक कुमार त्यागी ने किया। इस दौरान श्रवण कुमार, विजय त्यागी, राजेश आर्य, सुनील आर्य, मोहित आर्य, आनंद आर्य, विनोद आर्य, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed