फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कलक्ट्रेट कर्मियों ने की हड़ताल

कलक्ट्रेट कर्मियों ने की हड़ताल

Fri, 22 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मियों ने की हड़ताल
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने हड़ताल की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समान कार्य समान वेतन, वेतन पुनरीक्षण और संशोधन सहित अपनी 13 लंबित मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर कामबंद हड़ताल कर एक दिवसीय धरना दिया। संघ नेताओं ने प्रदर्शन के बाद सीएम योगी के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलक्ट्रेट कर्मियों ने कामबंद हड़ताल रखी। जनपद शाखा अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कामबंद कर एक दिवसीय हड़ताल की। डीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कृष्णपाल सिंह ने कहा कि संघ ने जो 13 सूत्र मांगे सरकार के सामने रखी हैं, इन मांगों से सरकार पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने वाला है। मांगे कर्मचारी हित में जायज हैं। शासनादेशों का अनुपालन नहीं होने से कर्मचारी पदोन्नति और आर्थिक लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं। इसलिए संघ को फिर से यह आंदोलन करना पड़ा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कर्मचारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समान वेतन समान कार्य की नीति के तहत सचिवालय की भांति वेतन निर्धारण करने, रिक्त पदों पर भर्तियां व पदोन्नति करने, कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर पदोन्नति करने, कलक्ट्रेट का नाम डीएम कार्यालय के बजाय मिनी सचिवालय करने, लेखा कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन देने की मांग प्रमुख रूप से की गई हैं। प्रदर्शनकारियों में मूलचंद शर्मा, अनिल कुमार, मधुसूदन त्यागी, प्रवीण कुमार, धीरज पाल, महक सिंह, विनोद शीलवंत, कुलदीप शर्मा, रतन लाल, रणवीर सिंह, सुभाष कुमार, सुभाष चन्द, ओमवीर सिंह, राजकुमार, मशरूर अहमद, रामकिशोर, प्रवेश त्यागी, नासिर हुसैन, सचिन त्यागी, शैफालिका, पुष्पा देवी, अंजू रानी, शमीम, नीलम, सपना जैन, रेखा रानी, धीरज शर्मा, मुनेश सिंघल, नईम अब्बास, अन्जू शर्मा, शौकत हुसैन, शहजाद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed