फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी: बंसल

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी: बंसल

Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी: बंसल
निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी: बंसल
विज्ञापन

-अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे और दूसरे दलों से बीजेपी काफी ऊपर रहेगी। उन्होंने माना कि स्थानीय चुनाव में कार्यकर्ताओं में नाराजगी हो ही जाती है।

सर्विस क्लब में आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लेने आए भाजपा नेता सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी ने आम जनता का भरोसा जीता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। ऐसे में निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का सहयोग जरूर मिलेगा। बीजेपी निकाय चुनाव मुद्दों पर लड़ रही है। स्थानीय निकायों में अच्छा शासन हो। आम जनता को सभी सुविधाएं आसानी से मिल जाएं, यही बीजेपी का उद्देश्य है। सुनील बंसल ने माना कि लोकल चुनाव में टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं में नाराजगी हो जाती है। टिकट कार्यकर्ता ही मांगते हैं, जिसे मिल जाता है खुश हो जाता है, जिसे नहीं मिलता वह नाराज हो जाता है, लेकिन यह नाराजगी टिकट वितरण की प्रक्रिया के बाद समाप्त हो जाती है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता ही पार्टी को चुनाव लड़ा रहे हैं। निश्चित रूप से भाजपा के लिए बेहतर परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed