फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   केडमी में अलंकरण समारोह का आयोजन

केडमी में अलंकरण समारोह का आयोजन

Sun, 29 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
केडमी में अलंकरण समारोह का आयोजन
बच्चों की मोहक प्रस्तुति पर थिरके
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एम्बियंस एकेडमी में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह सैनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता और प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक समिति द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारों को आकाश में उड़ाया गया। प्रधानाचार्या ने स्पोर्ट्स कैप्टन के साथ मिलकर मशाल जलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। छात्र और छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। किडनगार्टन ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों की नृत्य प्रस्तुति के बाद स्कूल हाउस प्रेरणा, प्रगति, प्रयास और प्रकाश के अर्थ महत्व को समझाते हुए ड्रम बीट के साथ छात्र और छात्राओं ने पीटी ड्रील की शानदार प्रस्तुति दी। इस शानदार प्रस्तुति के बाद स्कूल के हैड बॉय तथा हैड गर्ल की अगुवाई में हाउस कैप्टन मास्टर रूद्र शर्मा, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद माव्या तथा कनिका ने परफैक्ट्स के साथ मार्चपास्ट करते हुए वरिष्ठ अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने बच्चों को बैजेंस से अलंकृत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता तथा प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मिस फरहा और मिस मौसमी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed