{"_id":"59cbf4ca4f1c1b70548b4b0b","slug":"201506538698-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागडियों ने थाने पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागडियों ने थाने पर काटा हंगामा
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने पर महिलाओं ने हंगामा किया
मुजफ्फरनगर। दामाद को संग ले जाने पर अडिग बागडिया समाज के लोगों और महिलाओं ने सिविल लाइन थाने पर जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर एक पक्ष अपने दामाद को लेकर चला गया।
जनकपुरी में रहने वाले बागडिया समाज के विकास की शादी शाहपुर की आंचल के साथ हुई थी। परंपरा के अनुसार दामाद को शाहपुर में ससुराल में घर जमाई बन कर रहना था, मगर उसकी उम्र कम होने पर परिजनों ने उसे ससुराल नहीं भेजा था। हालांकि वह ससुराल आता जाता रहा। इसी दौरान आंचल एक बेटे की मां बन गई। मगर दामाद घरजमाई नहीं बना। किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष ने विकास के चचेरे भाई चमकीला पर गंभीर आरोप लगा कर उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चमकीला को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। इसी बात को लेकर सिविल लाइन थाने पर दोनों पक्ष के सैकड़ों की संख्या में बागडिया समाज की महिलाएं और लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने युवक की रिहाई को लेकर हंगामा किया। साथ ही दामाद को उसके संग भेजने की भी मांग की। घंटो की जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। पकड़े गए युवक को छोड़ा गया और दामाद को शाहपुर घर जमाई बना कर ले जाया गया। इसके बाद ही हंगामा थमा। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।