{"_id":"59c7fb814f1c1bb6688b6450","slug":"201506278273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरीतियों को त्यागे ब्राहमण समाज: ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरीतियों को त्यागे ब्राहमण समाज: ओम प्रकाश
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरीतियों को त्यागे ब्राह्मण समाज: ओम प्रकाश
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए कुरीतियों को त्यागना होगा। माता-पिता का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, जिससे बच्चे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।
संयुक्त ब्राह्मण महासभा एवं चाणक्य चेतना मंच की ओर से भोपा रोड स्थित बैंक्वट हॉल में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा अपने ज्ञान के कारण दूसरों को मार्ग दिखाता रहा है। समाज में आज बुराइयां व्याप्त होती जा रही है। हमें अपनी भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी ने कहा कि संसार में हमेशा ज्ञान की पूजा होती है। हमें अपने बच्चों को ज्ञानवान बनाना है। शिक्षित और संस्कारित बच्चे ही समाज और राष्ट्र का उत्थान करते हैं। अतिथियों में पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, डॉ संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, अमरनाथ शर्मा, राजीव शर्मा, शरद शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रदीप शर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भगवान शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास कौशिक, अर्पण शर्मा, मनोज शर्मा, अरविंद राज शर्मा, विष्णु शर्मा, अखिलेश शर्मा, कमल दुबे, आदेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।