फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक

सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक

Tue, 29 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक
विभिन्न मसलों पर चर्चा की
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना के संचालक मंडल की बैठक चीनी मिल मोरना के सभागार में संपन्न हुई। विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा नए गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव गन्ना आयुक्त लखनऊ को भेजा गया।

सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना के क्षेत्र के 101 गांवों के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में समिति के चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि मोरना जोन में किसी भी पर्यवेक्षक की तैनाती नहीं है, जिसके चलते गन्ना क्षेत्र आदि की जांच कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल के प्रधान प्रबंधक समिति को किसी प्रकार का सहयोग नहीं दे रहे हैं। समिति के सचिव यशपाल ढाका ने बताया कि खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कवाल गांव में टिकौला मिल के केंद्र तथा शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने गांव भंडूरा में खतौली, मंसूरपुर, टिकौला में से किसी एक का सेंटर स्थापित करने की मांग समिति से की है। इसके अलावा गांव टन्ढ़ेड़ा, रसूलपुर, गंगदासपुर, खाईखेड़ा, खुजेड़ा, ढ़ांसरी में खाईखेड़ी शुगर मिल का गन्ना सेंटर, ककरौली, बेहड़ा सादात में मंसूरपुर मिल का गन्ना सेंटर, गांव खोकनी, दरियापुर में टिकौला मिल का गन्ना क्रय केंद्र, गांव कम्हेड़ा, तालड़ा में खतौली शुगर मिल का क्रय केंद्र, भोकरहेड़ी में देवबंद अथवा खाईखेड़ी शुगर मिल के क्रय केंद्र की मांग की गई है। जिसकी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त लखनऊ को भेज दी गई है। इस पर निर्णय लेकर आगे का कार्य किया जाएगा। बैठक में विकास डायरेक्टर, सतेंद्र, सूरजपाल, यशवीर, संजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed