{"_id":"599734134f1c1b2a5f8b4c74","slug":"201503081491-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने संतों से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने संतों से लिया आशीर्वाद
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ने संतों से लिया आशीर्वाद
शुक्रताल। शुकतीर्थ पहुंचे औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने विभिन्न धामों में जाकर संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने सदी के महान संत शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और शुक्रताल के चहुंमुखी विकास पर चर्चा की।
शुक्रताल स्थित हनुमत धाम के महंत स्वामी केशवानंद महाराज ने मंत्री सतीश महाना को आशीर्वाद दिया। हनुमत धाम में सतीश महाना ने हनुमान की प्रतिमा पर प्रसाद चढ़ाया और परिक्रमा कर पूजा की। इसके उपरांत मंत्री का काफिला शिवधाम पहुंचा, जहां मंत्री ने महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य ध्रुवदत्त शुक्ल ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद मंत्री ने शुकदेव आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। शुकदेव आश्रम के महंत स्वामी ओमानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर ब्रह्मलीन स्वामी के जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से जाना। स्वामी ओमानंद ने मंत्री को शुकतीर्थ संदेश पत्रिका और प्रसाद भेंट किया। मंत्री ने दंडी स्वामी महेश्वराश्रम जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुदर्शन बेदी, रामकुमार सहरावत, सतेंद्र प्रधान, हरीश अहलावत, राजकुमार नरुला, अरुण खंडेलवाल, नजर सिंह गुर्जर, रमेश खुराना, पंडित विनोद शर्मा, सुधीर, गोविंद शुक्ला, अचल शास्त्री, शरद वत्स आदि उपस्थित रहे।