{"_id":"597cdaab4f1c1b2c318b4574","slug":"201501354667-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी में कोच नहीं मिले तो करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी में कोच नहीं मिले तो करेंगे चक्का जाम
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
लखनऊ में होने वाली रैली को लेकर भाकियू ने नौचंदी एक्सप्रेस में चार कोच किसानों के लिए जोड़े जाने को पत्र लिखा है। साथ ही रेलवे के इंकार करने पर चक्का जाम करने की चेेतावनी दी है। स्टेशन अधीक्षक की ओर से डीएम, एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा और रेलवे के सुचारु संचालन में मदद मांगी गई है। भाकियू की चेतावनी से स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ को अलर्ट किया गया है।
सोमवार को लखनऊ में विधानसभा के बाहर भाकियू ने कर्जमाफी, ट्यूबवेल पर सब्सिडी घटने और किसानों का बकाया भुगतान, मिलों की मनमानी के विरोध में भाकियू की रैली होगी। इसको लेकर भाकियू ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में रविवार को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग की है। वहीं, ट्रेन में कोच नहीं बढ़ाए जाने पर भाकियू ने दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ रेलवे लाइन मंडल को पूरी तरह से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने इस मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहीं, डीएम और एसएसपी को भी स्थिति को बताते हुए ट्रेनों के सुचारु संचालन एवं सुरक्षा की मांग को लेकर आग्रह किया है। उधर, भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में चार कोच बढ़ाए जाने की मांग की है। रेलवे यदि इससे इंकार करता है तो रेलवे ट्रैक पर ही धरना देकर भाकियू, किसान आंदोलन करेगी। वहीं, स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि कोच बढ़ाने की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड की है, उनके हाथ में कुछ नहीं है।