फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   17 तक पंजीकरण, कांवड़ के बाद होंगे एडमिशन

17 तक पंजीकरण, कांवड़ के बाद होंगे एडमिशन

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
17 तक पंजीकरण, कांवड़ के बाद होंगे एडमिशन
17 तक पंजीकरण, कांवड़ के बाद होंगे दाखिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वविद्यालय ने कांवड़ यात्रा को लेकर पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब 17 जुलाई तक यूजी-पीजी कोर्स में पंजीकरण कराए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के बाद कालेजों में दाखिले शुरू होंगे। कालेजों में एडमिशन के लिए पहली मेरिट 20 जुलाई को जारी की जाएगी और 22 जुलाई से दाखिले प्रारंभ किए जाएंगे। तिथि बढ़ने से छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा 23 जून से पोर्टल ओपन कर ऑनलाइन यूजी-पीजी कक्षाओं में एडमिशन के लिए प्रवेश फार्म भरवाए गए। विवि प्रशासन ने सात जुलाई तक पंजीकरण की तिथि रखी थी, लेकिन कुल सीट के सापेक्ष पंजीकरण कम निकले। इसको लेकर शुक्रवार को विवि ने पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के चलते लिया गया है। कांवड़ यात्रा में कालेजों के कपाट बंद रहते हैं, जिसके चलते एडमिशन प्रक्रिया संभव नहीं है। जबकि छात्र भी जल लेने के लिए कांवड़ उठाते है। ऐसे में प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है। इससे बचने के लिए विवि ने छात्र-छात्राओं को राहत दी है। अब 17 जुलाई तक ऑनलाइन यूजी-पीजी में पंजीकरण कराए जाएंगे। जबकि 20 जुलाई को कालेजों में यूजी और पीजी में एडमिशन के लिए पहली मेरिट जारी होगी। जिसके आधार पर 22 जुलाई से एडमिशन लिए जाएंगे। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। ताकि छात्र-छात्राएं आसानी से अपने पंजीकरण पूर्ण करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed