{"_id":"595be34a4f1c1bab1e8b47fa","slug":"201499194186-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अज्ञात महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से अज्ञात महिला घायल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से महिला घायल
मोरना। भोपा-मोरना मार्ग पर गांव ककराला के शिव मंदिर के सामने सोमवार की देर रात मोरना निवासी बिटटु पुत्र राजबल बाइक से मोरना जा रहा था। अचानक एक अज्ञात महिला बाइक से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार तथा महिला घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल मोरना में भर्ती कराया गया। बिट्टू के परिजन इलाज करा कर उसे घर ले गए। महिला की गंभीर हालत के चलते वह अपना नाम तथा पता नहीं बता सकी, जिस पर प्रभारी चिकित्सक आरपी सिंह के आदेश पर वार्ड ब्वाय नरेंद्र ने भोपा थाने में लिखित में सूचना देकर रिंसीविंग करा कर महिला के परिजनों का पता लगाने की गुहार लगाई। हालांकि 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मोरना चिकित्सालय में भर्ती महिला की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। यह मामला मोरना चौकी के अंतर्गत आता है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण अब तक इस अज्ञात महिला का कोई परिजन सामने नही आया है। पहचान के लिए गांव इलाहाबास, चोरावाला, मोरना, ककराला, वजीराबाद, छछरौली आदि में खबर दी गई है। मामले को आलाधिकारियों और लखनऊ में 108 एंबुलेंस विभाग को जानकारी देकर महिला को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।