फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में शव मिलने से हडकंप मचा

गंगनहर में शव मिलने से हडकंप मचा

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में शव मिलने से हडकंप मचा
गंगनहर में शव मिला
विज्ञापन

जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गंगनहर पर काटका पुल के पास नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को गंग नहर काटका पुल के पास नहर में एक युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान ग्रामीणों से करवाने प्रयास किया। कुछ समय बाद गायब हुए युवक को ढूंढते हुए उसके परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने शव की पहचान विपिन पुत्र जलसिंह निवासी गांव दौलतपुर जिला हरिद्वार के रूप में की। युवक के परिजनों ने बताया कि 13 जून को विपिन अपने साथियों के साथ गंग नहर में नहाने के लिए गया था। पैर फिसलने से वह गंग नहर में गिर गया तथा उसका कहीं पता नहीं चल सका। युवक के परिजनों ने पुलिस से कोई किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed