{"_id":"6541552739a2133ec90de458","slug":"20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-teenage-girl-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-10566-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास
Wed, 01 Nov 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
- शहर कोतवाली क्षेत्र में दो साल पहले अंजाम दी थी वारदात
- विशेष अपर सत्र न्यायालय ने सुनाई दोषी को सजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दो साल पहले किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।
विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में 21 दिसंबर 2021 को किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजन इधर-उधर तलाश करते हुए एक मकान में पहुंचे। किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी युवक अक्षित उसे बहला-फुसलाकर मकान में लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने 24 दिसंबर को आरोपी अक्षित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट में हुई। मंगलवार को अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध किया। दोषी को बीस साल कारावास और 45 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में नौ गवाह पेश किए गए।