फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 thousand reward history sheeter Afsrun arrested

Muzaffarnagar News: 20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अफसरुन गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2023 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
20 thousand reward history sheeter Afsrun arrested
मुजफ्फरनगर, आगरा, गाजियाबाद, दिल्ली में 32 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में चल रहा था फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने 20 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अफसरुन गिरफ्तार किया हैं। वह दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 15 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उससे एक तमंचा भी बरामद किया है।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सोमवार रात गांव सहावली जाने वाले मार्ग से गांव शेरनगर निवासी अफसरून को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसी के गांव के रहने वाले जहूर ने अफसरुन और उसके भाई शाकिर के खिलाफ दस लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अफसरुन फरार चल रहा था। अफसरुन के खिलाफ लूट, डकैती, फिरौती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, जानलेवा करने सहित अन्य धाराओं के मुजफ्फरनगर, आगरा, गाजियाबाद, दिल्ली में 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए वह दिल्ली के सीलमपुरी में छिप कर रह रहा था। उस पर पूर्व समय में गाजियाबाद से एक लाख का इनाम रह चुका हैं। उसे एसटीएफ ने एक विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उसके पूर्व के मुकदमों में कोर्ट में चल रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed