{"_id":"609823748ebc3ec36b7a8b1c","slug":"20-people-died-in-15-days-in-ambheta-shekhan-devband-news-mrt537688236","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबहेटा शेखां में 15 दिन में 20 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबहेटा शेखां में 15 दिन में 20 लोगों की मौत
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा शेखां गांव में पिछले 15 दिन में कोरोना संक्रमण समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं।
प्रमिला पत्नी भूषण की शनिवार की रात्रि में सहारनपुर में मौत हुई। जयव्रत त्यागी (60), सेवाराम त्यागी (75), मीरा, प्रीतम त्यागी (65), सीता, राजकुमार समेत करीब 20 लोगों की मौत पिछले 15 दिन के भीतर हुई। मरने वालों में अधिकांश लोग कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित बताए जा रहे हैं। पूर्व प्रधान ऋषिराज त्यागी ने बताया कि गांव में लगातार मौतें हो रही हैं। लेकिन सरकार गांव की स्वास्थ्य सुविधाओं की तरफ खास ध्यान नहीं दे रही हैं। कुछ लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ रहा है।
सीएचसी व पीएचसी पर की जा रही बेड व ऑक्सीजन की व्यवस्था
देहात में सीएचसी व पीएचसी में बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। जिन गांव में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वहां पर टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है। गंभीर पीड़ितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। बाकी को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। उन्हें दवाओं की किट भी उपलब्ध कराई गई है। -डा. बीएस सोढ़ी, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी को दूर करने प्रयास जारी
उत्तराखंड से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि ऑक्सीजन की क्षेत्र के अस्पतालों में आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सहारनपुर में नये ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद यह किल्लत कुछ हद तक दूर हो जाएगी। -राकेश कुमार सिंह, एसडीएम।