{"_id":"577feebd4f1c1b62437f9a79","slug":"20-minute-rain-showed-mirror","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट की बारिश ने दिखाया ‘आइना’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट की बारिश ने दिखाया ‘आइना’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नालों की सफाई नहीं होने का खामियाजा शहर के लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर महज 20 मिनट की बारिश में नाले लबालब हो गए। कई मोहल्ले टापू बन गए।
जिस बात का डर था, वहीं हो गई। इस बार जलभराव नहीं होने के नगर पालिका द्वारा लंबे-चौड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन कुछ देर की बारिश ने सारे दावों पर पानी फेर दिया।
नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। अधिकारियों ने भी बरसात से पहले सफाई का निरीक्षण नहीं किया, ठेकेदारों ने औपचारिकता पूरी कर दी। शुक्रवार सुबह लगभग 11.30 बजे वर्षा शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि आधा घंटे के बाद पूरे शहर में नालों के साथ सड़कों पर भी पानी भरकर चला। शिवचौक पर तो आधा घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
बारिश का पानी भरा तो शहर के नई मंडी, खालापार, रामपुरी, जनकपुरी, आर्यपुरी आदि मोहल्लों में रास्ते बंद हो गए। शहर के निचले इलाकों में पानी निकासी के लिए लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। बारिश से जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। दोपहर में हुई बारिश के बाद कई बार काली घटा छाई, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम तक बादल छाए रहने से लोग गर्मी से राहत महसूस करते दिखाई दिए। नगर में पानी की निकासी पर ईओ अजीत सिंह का कहना है कि इस बार सभी नालों की सफाई अच्छी प्रकार से कराई है। पानी को शहर से बाहर निकलने में थोड़ा वक्त लगता है।