फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 meritorious honored

Muzaffarnagar News: 20 मेधावियों को सम्मानित किया

Tue, 28 Feb 2023 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
20 meritorious honored
चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में मेधावी अलंकरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में मेधावी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी 20 छात्र-छात्राओं को मेडल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ राम मोहन ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखते हैं तो हम बहुत अच्छा कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन में सब कुछ प्राप्त हो सकता है। उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर अलग- अलग 21-21 हजार रुपये के पुरुस्कार की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि सत्यवती देवी रही। प्राचार्य नरेश मलिक ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए शुद्धता ,धैर्य एवं दृढ़ता पर बल दिया।
विज्ञापन

वंशिका गुप्ता को स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान में सर्वाधिक अंक के लिए चौधरी हरद्वारी लाल स्मारक स्वर्ण पदक एवं 5100 रुपये नगद पुरस्कार, अतुल मिश्रा को स्नोकोत्तर उद्यान विज्ञान में चौधरी फतेह सिंह साग स्मारक स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय हरदेव स्मारक नगर पुरस्कार के अंतर्गत 12 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। शिल्पी सैनी को शीला परुथी स्मारक स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय कतारो देवी स्मारक नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। गोविंद त्यागी को एग्रोनोमी में सर्वाधिक अंक के लिए चौधरी धारा सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, अनुभूति को उद्यान विज्ञान के लिए चौधरी खचेरू सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, विजेता राठी को बृजेश सिंह स्मारक एवं रिसालू देवी स्मारक स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा आरती मलिक को मिथिलेश स्मारक स्वर्ण पदक, अर्जुन राठी को चौधरी छोटन सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, अदिति को चौधरी राम अवध यादव स्मारक स्वर्ण पदक, चारु चौहान को तीन श्रेणियों में पदक प्रदान किए गए। रोहित पंचाल को चौधरी कृपाल सिंह स्मारक नकद पुरस्कार, राणा कुमार को चौधरी ताराचंद स्मारक नकद पुरस्कार, महक को भगवानी स्मारक पदक एवं खुशबू अंसारी को लाल सिंह स्मारक नकद पुरस्कार एवं भगत सिंह को चौधरी सत्तू राम स्मारक स्वर्ण पदक से नवाजा गया। संचालन निधि लूथरा एवं डॉ एके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed