फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 files sent to Civil Judge Senior Division

एमपी/एमएलए कोर्ट से सिविल जज सीनियर डिवीजन भेजी गई 20 फाइलें

Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 files sent to Civil Judge Senior Division
एमपी/एमएलए कोर्ट से सिविल जज सीनियर डिवीजन भेजी गई 20 फाइलें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमपी/एमएलए कोर्ट से मजिस्ट्रेट स्तर की धाराओं वाली फाइलों को ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े भी कई मुकदमे है। अब इन मुकदमों की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन में होगी।

डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई अभी तक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हो रही थी। लेकिन शासन ने प्रदेशभर में मुकदमे की धाराओं के हिसाब से केस की सुनवाई को नई व्यवस्था की है। मजिस्ट्रेट स्तर के मुकदमों को अब जूनियर अदालतों में सुना जाएगा। विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट से करीब 20 फाइलें ट्रांसफर कर दी गई है। इनमें 30 अगस्त, 2013 को खालापार की सभा की फाइल भी है, जिसमें भड़काऊ भाषण और आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। शहर कोतवाली में पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां, पूर्व विधायक नूरसलीम राना, पूर्व विधायक मौलाना जमील समेत दस लोगों पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इस फाइल को भी सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed