फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.8 degrees Celsius mercury, increased chill

2.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, बढ़ी सिहरन

Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
2.8 degrees Celsius mercury, increased chill
2.8 डिग्री सेल्सियस पारा, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 24 घंटे में पारा चार डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 2.8 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं, सुबह देहात क्षेत्र में छाए कोहरे ने भी ठंडक में इजाफा कर दिया, जिससे लोग दिनभर जबरदस्त ठंड में ठिठुरते रहे। दिन में खिली धूप से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाओं ने लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास करा दिया।
जनपद में सर्द हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। न्यूनतम पारा पिछले 24 घंटे में ही चार डिग्री सेल्सियस से 1.2 डिग्री तक गिरकर महज 2.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सुबह देहात क्षेत्र में घना कोहरा रहा, जिसका असर शहर तक देखने को मिला और लोग सुबह दस बजे तक भी घरों से नहीं निकले। सुबह करीब 10.30 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने अधिकतम पारा भी करीब पांच डिग्री तक चढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। हालांकि शाम पांच बजते ही धूप गायब हो गई और एक बार फिर सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

बढ़ने लगी हृदयरोगियों की दिक्कतें
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर तेज ठंड शुरू होने से दमा व हृदयरोगियों की समस्याओं में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी शनिवार की अपेक्षा रविवार को मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि एक बार फिर सर्दी बढ़ने के कारण बच्चों व बुजुर्गों को घर से निकलने में परहेज करना होगा। वहीं, दमा व हृदयरोगियों को भी एक बार फिर से एहतियात रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed