{"_id":"63f7b7cb949a4d3b9b0d88f7","slug":"1988-children-up-to-five-years-vaccinated-muzaffarnagar-news-c-14-1-130557-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पांच साल तक के 1988 बच्चों को लगाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पांच साल तक के 1988 बच्चों को लगाए टीके
विज्ञापन
जिले में 153 जगह चलाया गया विशेष टीकाकरण पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में 153 जगह पर विशेष टीकाकरण पखवाड़े के तहत अभियान चलाया गया। शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। बृहस्पतिवार को दो हजार के करीब बच्चों को टीके लगाए गए।
ब्लॉक स्तर पर चलाए गए टीकाकरण पखवाड़े में 2100 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से कुल 1988 बच्चों को टीके लगाए गए। यह टीके उन बच्चों को लगाए गए, जो नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए थे। पेंटा 1, 2, 3 और एमआर 1,2 की डोज के साथ अन्य बीमारियों से बचाने को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि पखवाड़े के तहत बच्चों को टीबी, पोलियों, हेपेटाइटिस, टिटनेस, काली खांसी और निमोनिया आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। वहीं, कुष्ठ रोग पखवाड़े के तहत गठित की गई 610 टीमों ने 86 गांव में पहुंचकर घर-घर जाकर सर्वे किया। कुष्ठ रोग पथवाड़ा 28 फरवरी तक चलेगा। कुछ गांव में 25 फरवरी तक ही सर्वे किया जाएगा। बाकी तीन दिन बड़े गांव में सर्वे किया जाएगा।