फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   196 flats being prepared for police personnel

Muzaffarnagar News: पुलिस कर्मियों के लिए तैयार हो रहे 196 फ्लैट

Thu, 23 Feb 2023 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
196 flats being prepared for police personnel
- जानसठ रोड पर 46 करोड़ में चार इमारतों में हो रहा निर्माण
विज्ञापन

- जनपद में पुलिस कर्मियों के आवास की समस्या का होगा निदान

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में तैनात पुलिस कर्मियों को अब आवास की समस्या नहीं रहेगी। 46 करोड़ की लागत से यहां 196 आवासों के निर्माण का कार्य चल रहा है। जानसठ रोड पर चार इमारतों में ये आवास बनाए जा रहे हैं।
जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके आवास की व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों को आवास देने के लिए यहां 46 करोड़ स्वीकृत किए हुए हैं। जिला प्रशासन ने पुलिस कर्मियों के आवास के लिए जानसठ रोड पर गोयनका स्कूल के पीछे जमीन आवंटित की है। चार इमारतों में यहां 196 फ्लैट एक साथ बनाए जा रहे हैं। दो इमारत बनकर तैयार हो गए हैं, दो पर तेजी के साथ काम चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माणदायी संस्था राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरीश यादव ने बताया कि चार इमारत का निर्माण कर रहे हैं। एक इमारत में 48 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। कुल 196 फ्लैट बनने हैं। दो इमारत बनकर लगभग तैयार है। शासन से पैसा जारी होते ही बाकी का काम भी जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed