{"_id":"5cc4a912bdec220704609998","slug":"191556392210-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानदीप और जेवी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानदीप और जेवी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
ज्ञानदीप और जेवी की टीम बनी विजेता
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दो दिवसीय अंतरविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट हुआ। ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल ने पुरुष वर्ग और जेवी पब्लिक स्कूल की टीम ने महिला वर्ग का खिताब जीता।
इस कॉलेज के प्राचार्य डा सचिन गोयल, डॉ संदीप मित्तल, डॉ दीपक मलिक, डॉ आरपी सिंह ने विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों से कहा कि वह इसी प्रकार खेल भावना का सम्मान करते हुए भविष्य में भी अपने जीवन में खेल के नए आयाम स्थापित करें। अभिषेक, सूर्यांस, तुषार बालियान, उदित, तुषार, विनय सौरभ, नमन, अमान निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल मैच में जेवी पब्लिक स्कूल और ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ, जिसे ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने 25-21, 18-25 व 25-19 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच जनता इंटर कॉलेज व लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर की टीम 25-13, 22-25 व 25-20 स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। तीसरे स्थान के लिए जेवी पब्लिक स्कूल की टीम वॉक ओवर से विजयी हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेस्ट ऑफ के आधार पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल व लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के मध्य हुआ, जिसे ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की टीम ने 25-19, 16-25, 25-16 व 29-27 से जीता। महिला वर्ग में फाइनल मैच वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला और जेवी पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें जेवी पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही। डॉ नावेद अख्तर, डॉ रवि अग्रवाल, डॉ मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा, दीपक गर्ग, देवेश गुप्ता, एकता, सपना, मासूमा, शिया, स्वाति, काजल, विंशु, विपाशा, संकेत जैन, कुशलवीर, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग रहा।संचालन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा ने किया।