{"_id":"5cbf5f12bdec221423556281","slug":"191556045586-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के चलते भर्ती कराए गए रामपुरी निवासी युवक सुभाष (24) की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के हंगामे की आशंका के चलते जिला अस्पताल से युवक को मृत हालत में ही मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन बीच रास्ते में शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए और हंगामा शुरू कर दिया। सीएमएस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी सुभाष फर्नीचर का काम करता था। मंगलवार सुबह अचानक उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन उसे लेकर स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि सीने में दर्द की शिकायत के बावजूद डॉक्टर लगातार उसे पेन किलर इंजेक्शन लगाते रहे, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद उसे हार्टकेयर रेफर नहीं किया गया। इसके चलते युवक की हालत बिगड़ती चली गई और शाम के समय वह अचानक अपने बेड से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत की जानकारी मिलने पर डॉक्टरों ने हंगामे के डर से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाए जाने के दौरान बीच रास्ते में जब परिजनों को युवक की मौत की जानकारी मिली तो वे बीच रास्ते से शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए और जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही से पेन किलर देने के चलते युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया और शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। विवाद बढ़ता देख सीएमएस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर युवक के परिजनों को शांत किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।