{"_id":"5cb225d9bdec2223512dad36","slug":"191555178969-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी महाराज का जन्मोत्सव एक सप्ताह चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी महाराज का जन्मोत्सव एक सप्ताह चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी महाराज का जन्मोत्सव एक सप्ताह चलेगा
मुजफ्फरनगर। बालाजी धाम मंदिर में 14 से 21 अप्रैल तक बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बालाजी सत्संग भवन में तृतीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 14 अप्रैल को सुबह दस बजे कलश यात्रा से होगा। दोपहर में ढाई बजे से शाम साढे़ छह बजे तक आचार्य मनीष भाई ओझा भागवत कथा करेंगे। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे मंदिर में भगवान बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग, आरती के पश्चात भगवान बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होंगे। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्यमार्गों से निकाली जाएगी। शहर में विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का भव्य स्वागत होगा। शोभायात्रा में उत्तर भारत के 13 बैंड, ढोल ताशें, आतिशबाजी एवं 31 मनोहारी झांकी भाग लेंगी। 21 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में बाबा का विशाल भंडारा होगा। वार्ता में चंद्रकिरण गर्ग, सुरेशचंद बंसल, हरिशंकर तायल, भीमसेन कंसल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक गर्ग, श्याम गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी अनु, लक्की, मनोज खंडेलवाल, नीरज, कन्नू, कुलदीप, कैलाश, नितिन, शुभम मौजूद रहे।