{"_id":"5ca3ab6cbdec2213e43a580b","slug":"191554230124-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर घायल
जानसठ। तहसील के पास सड़क में बने गड्ढों से बाइक को बचाने के चक्कर में युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया।
मंगलवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव किथोड़ा निवासी आस मोहम्मद पुत्र नसीर कुरैशी बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर से आ रहा था, जैसे ही वह कस्बा में तहसील गेट के पास स्थित ढ़ासरी गेट के पास बाइक को गड्ढों से बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आस मोहम्मद घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया तथा पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लिया। घायल की जेब में 40 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल फोन मिला, जिसको राहगीरों ने पुलिस को सौंप दिए। घायल को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।