{"_id":"5ca25d25bdec22140c42c458","slug":"191554144549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरचार्ज माफी योजना का लाभ चार अप्रैल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरचार्ज माफी योजना का लाभ चार अप्रैल तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरचार्ज माफी योजना का लाभ चार अप्रैल तक
मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग की सरचार्ज माफी योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को चार अप्रैल तक लाभ दिया जाएगा। जिले में अभी 12 हजार किसानों पर 25 करोड़ बकाया है।
बिजली विभाग की सरचार्ज माफी योजना में जिले के 80 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस योजना में दो हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन हुआ था और 31 मार्च तक पैसा जमा करना था। 31 मार्च को बैंकों के बंद होने और जनसुविधा केंद्रों पर पैसा जमा नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 31 मार्च तक केवल 68 हजार किसान ही पैसा जमा करा सके। जिले में 12 हजार किसानों पर 25 करोड़ अभी भी बकाया है। किसानों की समस्या को देखते हुए विभाग ने पैसा जमा कराने की तिथि चार अप्रैल तक बढ़ा दी है। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि किसान चार अप्रैल तक अपना पैसा जमा करा सकते हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।