{"_id":"5c97d174bdec2214577e7664","slug":"191553453428-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए करें वोट: वेदपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए करें वोट: वेदपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान
भोपा। वीर अब्दुल हमीद के साथी पूर्व सैनिक वेदपाल सिंह ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश की एकता और अखंडता के साथ ही विकास की गति को धार देने वाले प्रत्याशी को चुनें। उन्होंने युवाओं से अपने मत का प्रयोग करने तथा अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
लोकसभा चुनाव का संग्राम शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है। पाक के पैटर्न टैंकों को नष्ट करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद के साथी अथाई निवासी 83 वर्षीय पूर्व सैनिक वेदपाल सिंह ने भी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपना मत ऐसे प्रत्याशी व पार्टी को देना चाहिए, जो देश की एकता, अखंडता के साथ ही लोगों को रोजगार दिला सके। युवाओं को चुनावी महासंग्राम में भाग लेकर अपने अमूल्य मत का सदुपयोग करना चाहिए। भोपा के जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार का कहना है कि काफी लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते हैं, जो लोकतंत्र के विरुद्ध है। चुनावी संग्राम में एक-एक मत का बड़ा महत्व है। युवा समाजसेवी सलमान पटौली कहते हैं कि हमें अपने मत का प्रयोग ऐसे प्रत्याशी के चयन के लिए करना चाहिए जो जात-पात से ऊपर उठकर देश की तरक्की के लिए कार्य करे।