फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़े श्याम प्रेमी

खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़े श्याम प्रेमी

Tue, 19 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़े श्याम प्रेमी
खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में 56 प्रकार का भोग लगाया गया, भजन संध्या के बाद रात्रि में भंडारे का आयोजन हुआ।

नई मंडी के गणपति धाम में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में श्याम बाबा का फाल्गुनी महोत्सव मनाया गया। खाटू श्याम की निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ हुई। निशान यात्रा बालाजी चौक, भोपा पुल, गोशाला रोड, बिंदल मार्किट से होते हुए मंदिर पहुंची। यहां खाटू श्याम जी की आरती हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए, जो अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्याम बाबा का गुणगान करते चल रहे थे। खाटू श्याम मंदिर में 56 प्रकार का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। शाम के समय खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार हुआ। भजना संध्या में प्रभु की भक्ति से सभी सराबोर दिखाई दिए। भजन संध्या में बाद भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में भीमसेन कंसल, विनोद राठी, अमरीश सिंघल, अनिल गोयल, अशोक गर्ग, नीरज गोयल, आशीष गोयल, नवनीत गुप्ता, अमित गोयल, अंकित तायल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed