{"_id":"5c63196abdec224b575052ba","slug":"191549998442-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत गायों को अधिकारियों ने गड़ढे खुदवाकर दबवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत गायों को अधिकारियों ने गड़ढे खुदवाकर दबवाया
विज्ञापन
मृत गायों को गड्ढे खुदवाकर दबवाया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा खादर क्षेत्र में एक सौ से अधिक संख्या में मरीं गायों से गंगा किनारे चारों ओर दुर्गंध फैलने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारी गंगा खादर क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों ने मृत गायों को गड्ढा खुदवा करके उसमें दबवाया। पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार गायों की चिकित्सा की। वहीं, गोवंश को लेकर ग्रामीण दो गुटों में बंट गए हैं। प्रशासन ने चरागाहों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जलालपुर बेहड़ा व बिजनौर जनपद की सीमा पर मर रहीं गाय और गोवंश की सुध लेने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार, एसडीएम जानसठ विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा, जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. दिनेश तोमर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पशुपालकों व ग्रामीणों ने मरने वाली गायों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मृत गायों को जेसीबी की सहायता से गड्ढे खुदवाकर उसमें दबवा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों जनपद की सीमा पर स्थित चरागाहों पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर उगाई गई फसलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा खेतों के चारों ओर विद्युत लाइन में करंट छोड़ देने वाले यंत्रों की जांच की। पशुपालकों ने बताया कि भूमाफिया के चरागाहों पर कब्जे के कारण गाय भूखी मर रहीं हैं। भूमाफिया विद्युत करंट छोड़कर गोवंश की हत्या कर रहे हैं। गांव बिहारगढ़ के ग्राम प्रधान बुद्धराम चौहान ने ग्रामीणों की व्यथा बताते हुए कहा कि पशुपालक अपनी गायों की व्यवस्था स्वयं क्यूं नहीं करते। आवारा गोवंश उनकी फसलों को उजाड़ रहा है। आवारा पशुओं द्वारा खेती उजाड़ देने से सैकड़ों परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। अन्य ग्रामीण भी पलायन को मजबूर हैं।
एसडीएम विजय सिंह ने बताया कि डीएम को इस पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। दोनों जनपदों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा चरागाहों को कब्जामुक्त कराया जाएगा। भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। व्यवस्था बनाने के लिए गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र तमाम व्यवस्था पूरी हो जाएगी। इस दौरान सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह, थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत, वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर, पशु चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश, राजस्व निरीक्षक ऐनुल हसन, ओमप्रकाश चौहान, पशु चिकित्सक डा. हेमेंद्र, डा. हरेंद्र, रविदीप, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, पंकज, अमित कुमार, रजत, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।