Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Joy spreads through the market... inflation fails to hold its ground

Muzaffarnagar News: बाजार में खुशियां छाई...टिक नहीं सकी महंगाई

Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Joy spreads through the market... inflation fails to hold its ground
खतौली में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
मुजफ्फरनगर। महंगाई के बीच धनतेरस पर बाजार में खूब धनवर्षा हुई। ऑटोमोबाइल बाजार में बूम देखने को मिला। इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज रहा। सर्राफा बाजार के साथ इलेक्ट्रॉनिक और वाहन शोरूम में ग्राहकों की चहल-पहल रही। कोई सोने-चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदने में जुटा रहा तो कोई नए वाहन और घरेलू उपकरणों की जानकारी लेता नजर आया।
विज्ञापन

इस बार चांदी के बने वास्तु शास्त्र संबंधी आइटम की काफी मांग रही। शुक्रवार को 200 से अधिक चार पहिया वाहन और लगभग 600 से अधिक दोपहिया वाहनों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

सुख समृद्धि के त्योहार धनतेरस पर भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, एसडी मार्केट सहित नई मंडी, चौड़ी गली समेत अन्य बाजार देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे। बाजार में ग्राहकों की छाई रौनक से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे लोगों ने सोने-चांदी के आइटम, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित साज-सज्जा के सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वास्तु शास्त्र के आइटम की बिक्री से सर्राफा की चांदी
सर्राफा बाजार में एक तरफ ज्वैलरी खरीदने वालों की भीड़ रही तो दूसरी तरफ शगुन के तौर पर सोने और चांदी के सिक्के बिके। इस बार बड़ी संख्या में खरीदारों ने बाजार में बिक रहे चांदी से बने वास्तु शास्त्र के आइटम मछली, कछुआ, हाथी की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई। भगत सिंह रोड के ज्वैलर्स अमन वर्मा ने बताया कि सोने के आइटम में ग्राहक हल्के वेट का सामान पसंद कर रहा है। जिनमें लॉकेट, अंगूठी और कानों के टॉप्स आदि शामिल हैं। जबकि चांदी के सिक्कों की खरीदारी भी की जा रही है।
----
नॉन स्टिक और स्टील के बर्तनों पर ग्राहकों का रुझान
भगत सिंह रोड स्थित बर्तन भंडार के सतेंद्र संगल ने बताया कि तांबे और पीतल के बर्तन अधिक महंगे होने के कारण उनकी बिक्री पर फर्क पड़ा है। इंडक्शन सेट्स पिछले साल से ज्यादा बिक रहे हैं। इस बार बर्तन बाजार में ग्राहकों का रुझान नॉन स्टिक और स्टील के बर्तनों की खरीदारी पर अधिक रहा। तांबे और कांसे के बर्तनों की बिक्री भी काफी रही लेकिन लोगों की पहली पसंद स्टील के बर्तन ही बने रहें। स्टेनलेस स्टील के डिजाइनर सेट ग्राहकों के पसंद बने रहे।
---
खूब बिके इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल आइटम
बाजार में एलईडी टीवी, डबल डोर फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन, फुल्ली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन और डिश वाशर की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल सामान के शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। प्रकाश चौक स्थित शोरूम संचालक अनुराग कुमार ने बताया कि इस बार बिक्री गत वर्ष की भांति ही है। बताया कि साउंड बार, गीजर, हीटर की खरीदारी भी हो रही है।

-----
200 से अधिक कार, 500 से अधिक बिक गए दोपहिया वाहन
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार बूम कर गया। शुक्रवार को शहर के विभिन्न शोरूम पर 200 से अधिक चौपहिया वाहनों की खरीदारी की गई। हालांकि दिवाली तक खरीदारी के लिए 500 से अधिक कारों की बुकिंग कराई गई है। महिंद्रा कार शोरूम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि ग्राहकों में काफी उत्साह है। हाईवे स्थित राधा गोविंद ऑटोमोबाइल के संचालक जगमोहन गोयल ने बताया कि इस बार जनपद में कारों का कारोबार 30 करोड़ को पार करने की उम्मीद है। मेरठ रोड स्थित हीरो के शोरूम मैनेजर दीपक ने बताया कि शुक्रवार को करीब 500 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।

खतौली में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

खतौली में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

खतौली में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

खतौली में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed