{"_id":"5c588cc6bdec22736b5ea02f","slug":"191549307078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता भडक़े, तहसीलदार से नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता भडक़े, तहसीलदार से नाराजगी जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों के रवैये पर भाजपाइयों ने नाराजगी जताई
खतौली। तहसील में पेंशन के लिए आवेदन-पत्र जमा करने को लेकर लगाए गए कैंप में भाजपा नेता अनुज सहरावत अधिकारियों व कर्मचारियों पर भड़क गए। उनका कहना था कि कैंप लगाने की गरीब लोगों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। कैंप में लेखपालों को भी साथ में बैठना चाहिए, लेकिन कोई लेखपाल कैंप में नहीं बैठा है। शासन के शासनादेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। भाजपा नेता ने तहसीलदार से मिलकर भी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने फोन पर डीएम से भी शिकायत की।
तहसील के सभागार में सोमवार को विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन बनाने के लिए आवेदन पत्र जमा करने को कैंप लगाया गया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत अपने साथ पंडित सुबोध शर्मा सहित कई महिलाओं को साथ लेकर तहसील में पहुंचे। कैंप में लेखपालों के मौजूद नहीं होने पर वे भड़क गए। भाजपा नेता ने कैंप में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि जिन गरीबों की पेंशन बननी है, उनको कैंप लगाने के लिए समय पर अवगत नहीं कराया जाता है। शासन के आदेशानुसार कैंप में लेखपाल भी मौजूद होने चाहिए। इसके बावजूद कैंप में लेखपाल नहीं बैठे हैं। इस कारण गरीबों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। भाजपा नेता तहसीलदार भगत सिंह से उनके कार्यालय में मिले तथा कैंप में लेखपालों के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार ने कैंप में लेखपालों को बैठाने को कहा। भाजपा नेता ने मोबाइल फोन पर इस संबंध में डीएम को भी अवगत कराया। डीएम ने कैंप में लेखपालों की भी ड्यूटी लगाने की बात कही।