{"_id":"5c51ef44bdec224bc62b4b4c","slug":"191548873540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी चीफ इंजीनियर ने नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी चीफ इंजीनियर ने नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी चीफ इंजीनियर ने नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया
खतौली। रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवओम ने दोहरीकरण के लिए बिछाए गए नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक ट्रैक का ट्रॉली पर बैठकर निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
गाजियाबाद से लेकर टपरी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण चल रहा है। खतौली तक रेलवे लाइन बिछाई जा चुकी है, जिस पर से ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है। अब खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण के लिए नए ट्रैक को बिछाया जा चुका है। बुधवार को रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवओम ने ट्रॉली पर बैठकर ट्रैक का निरीक्षण किया। गंगनहर पर बनाए गए लोहे के पुल पर भी बिछाए गए नए ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने जगह जगह मिली रेलवे ट्रैक की कमियों को भी बताया और कर्मचारियों को उसे दूर करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर अनुज त्यागी के मुताबिक नए बिछाए गए रेलवे ट्रैक के शुरु होने में करीब दो माह का समय और लग सकता है।