{"_id":"5c3f79d2bdec2273404df4e9","slug":"191547663826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदले ईओ, शासन ने की नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदले ईओ, शासन ने की नई तैनाती
विज्ञापन
एक दिन में ही शासन ने बदला अपना आदेश
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी की तैनाती को लेकर शासन ने अपना आदेश एक दिन में ही बदल दिया। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को हटाकर उनके स्थान पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को चार्ज दिया गया और बुधवार को नई तैनाती कर दी गई। अब कुशीनगर की पडरौना नगर पालिका के ईओ अमित कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।
नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी की तैनाती विवादों में घिरी रही है। करीब पांच माह पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को ईओ का चार्ज दिया गया था। वह कई दिनों के अवकाश पर चले गए तो डीएम राजीव शर्मा ने 15 दिसंबर को उप जिला मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र को ईओ का चार्ज दे दिया। उन्होंने 17 दिसंबर को चार्ज ले लिया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अवकाश से लौट आए और उन्हें फिर से नगर पालिका के ईओ का चार्ज दे दिया गया। उनकी कार्यप्रणाली पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सवाल खड़े किए थे। डीएम और शासन को पत्र लिखकर उनसे ईओ का चार्ज हटाने को कहा था। उन्होंने ईओ के वित्तीय अधिकार भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी को दे दिए थे। रविवार को आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भी यह मामला उठा था। मंगलवार को शासन ने सिटी मजिस्ट्रेट को हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र को ईओ का चार्ज देने के आदेश जारी किए। आनन-फानन में उन्हें चार्ज दिया गया और बुधवार को हुई बैठक में भी वही शामिल हुए। अब फिर शासन ने नया आदेश जारी कर दिया। कुशीनगर जनपद की पडरौना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर नगर पालिका में तैनात किया गया है। ईओ की नियमित तैनाती से पालिका के चार्ज को लेकर चल रही गहमागहमी पर विराम लग जाएगा।