फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निषाद पार्टी ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

निषाद पार्टी ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
निषाद पार्टी ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन
निषाद पार्टी ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जोनी कश्यप ने कहा कि गाजीपुर की घटना दुखद है। एक कॉस्टेबल का खोने का गम निषाद पार्टी को भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मछुआरा समाज के साथ न्याय नहीं किया है। समाज को एससी का लाभ न देकर ओबीसी में डाला जा रहा है। गाजीपुर की घटना में निर्दोष लोगों को फंसाकर भय पैदा किया जा रहा है। समाज डरने वाला नहीं है। आनंद कश्यप, नीटू कश्यप, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।

चेन्नई में छाया सत्यम संगल
मुजफ्फरनगर। सिप प्रेमपुरी सेंटर के छात्र सत्यम संगल ने चेन्नई में आयोजित एजीसी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में दस मिनट में 160 प्रश्नों को हल कर क्लास तीन का राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीता है। संगल को 25 हजार का नकद इनाम मिला है। प्रतियोगिता में देश भर के 600 स्कूलों के कक्षा दो, तीन एवं चार के तीन लाख बच्चों ने भाग लिया। गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल में सत्यम संगल कक्षा तीन के छात्र हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या अलका जैन ने भी उन्हें बधाई दी है। सेंटर संचालिका तृप्ति जैन ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के निधन पर शोक
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद का निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के कैंप कार्यालय महावीर चौक पर शोक सभा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी, कस्तूर सिंह स्नेही ने कहा कि मूलचंद पूरे जीवन कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे। दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर, इरफान अलवी, रंकजय मजदूर, अतर सिह, तोप सिंह पुंडीर, प्रवीण पुंडीर, धर्मवीर सिंह चौहान, नरेश चौहान, सोनू ठाकुर, नीरज राणा, विनोद पुंडीर, बारु सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच को होगा पंचामृत अभिषेक
मुजफ्फरनगर। शनिधाम मंदिर चरथावल रोड पर पांच जनवरी को पंचामृत अभिषेक का आयोजन होगा। मानव कल्याण परिषद के प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि इस अवसर पर दिन में 11 बजे से सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन होगा।


गौरव पंवार बने युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष गौरव पंवार को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। पंवार इससे पहले एबीवीपी के जिला संयोजक भी रहे हैं। नियुक्ति के बाद प्रथम बार जिले में आने पर पांच जनवरी को गौरव पंवार का स्वागत होगा। इस संबंध में हुई बैठक में अजय सागर, मोनू, कुलदीप सहरावत, निक्की चौधरी, विजय तोमर, हैप्पी शर्मा, काका चौधरी, रितिक सिंह, रजत पंवार, दीपांकर गौतम, अंकित शर्मा, यश मिश्रा, रोहित, सौरव बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed