{"_id":"5bc0e916bdec2269974128c0","slug":"191539369238-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता से किया स्वच्छता के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता से किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर प्रतियोगिता से किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का जलवा बिखेरा। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कक्षा वर्ग के बच्चों ने पोस्टरों पर आकर्षक रंगों से कला को उकेरा।
शुक्रवार को स्कूल प्रांगण में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। वर्ग अ में किंडरगोर्टेन के लिए फल तथा पशु चित्रण, नौनिहालों ने स्वच्छ स्कूल का चित्रण रंगों के माध्यम से किया। वर्ग स में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने त्योहारों का चित्रण और वर्ग द में जूनियर वर्ग के बच्चों ने मेरा स्वच्छ शहर, मेरा स्वच्छ गांव पर आधारित सुंदर पोस्टर बनाए। कला शिक्षिका पायल धीमान, प्रधानाचार्य विजय त्यागी और स्वाति त्यागी ने बच्चों को बेहतरीन पोस्टर बनाने पर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं का खोजना ही प्रतियोगिता का मकसद था। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को भी बढ़ावा देना था।