{"_id":"5b96c1b5867a5501346c272d","slug":"191536606645-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमामबाड़ा में पुलिस की सुरक्षा में सफाई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमामबाड़ा में पुलिस की सुरक्षा में सफाई कराई
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमामबाड़ा में पुलिस की सुरक्षा में सफाई कराई
जानसठ। कस्बे के इमामबाड़ा विवाद को लेकर पुलिस की सुरक्षा में सोमवार को सफाई प्रारंभ हुई। इमामबाड़ा में 12 सितंबर को मोहर्रम में मजलिस की जाएगी।
इमामबाड़ा प्रकरण को लेकर शिया समुदाय की शिकायत पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को इमामबाड़ा की जर्जर दीवारों को गिरवा दिया था, जिससे मलबा इमामबाड़ा में फैल गया। मलबा फैलने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसको लेकर शिया समुदाय ने अपील कर प्रशासन से इमामबाड़ा की सफाई करानेे की मांग की थी। पुलिस की मौजूदगी में इमामबाड़ा की सफाई कराई गई। इमामबाड़ा प्रकरण को लेकर लगभग एक माह से विवाद चला आ रहा था। इस मामले को लेकर शिया समुदाय व कुरैशी समाज दोनों समुदाय के लोग अपना अपना दावा कर रहे हैं। अभी तक इस विवाद का पटाक्षेप नहीं हो सका है।