{"_id":"5b58c9914f1c1bb8538b546c","slug":"191532545425-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाही से नाराज दलितों ने थाना घेरा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाही से नाराज दलितों ने थाना घेरा।
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस रवैये से नाराज दलितों ने थाना घेरा
पुरकाजी। ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज दलितों ने थाना घेरकर पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस के मुताबिक शाम सात बजे सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर से चालक का शव मिल गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और शिनाख्त कर ली।
22 जुलाई को ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लादने गया कस्बा निवासी चालक शिवकुमार लापता हो गया था। परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई गई थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ट्रैक्टर स्वामी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर उसका शव गंग नहर में डाल देने की बात पुलिस को बताई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी की निशानदेही पर ट्रैक्टर ट्राली थाना भोपा क्षेत्र से गंगनहर के निकट से बरामद कर लिया था। दलित समाज के लोग बुधवार को व्यापारी नेता भारत भूषण खुल्लर के नेतृत्व में थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से मिलकर तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान वीर सिंह,रवि बोहरा, राजपाल, नरेंद्र पाल, काला मैंबर आदि लोग मौजूद रहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
शटर तोड़कर दो दुकानों में हजारों की चोरी।
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने मौके से एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम शेरपुर अड्डे पर राजेश कुमार की जनरल स्टोर की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे 3700 रुपये की नगदी व हजारों का सामान चोरी कर लिया। उसके उपरांत चोर निकट ही सुधीर उपाध्याय की पेस्टीसाइडस की दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुस गए और गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इसी दौरान कुछ शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बाहर निकल कर देखा और एक चोर को मौके से पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसने अपना नाम जफर पुत्र निवासी मोहल्ला खेड़ा दरवाजा पुरकाजी बताया। पुलिस ने दुकान स्वामियों की तहरीर पर उसका चालान कर जेल भेज दिया है।