{"_id":"5b577ae24f1c1bf6548b4d8f","slug":"191532459746-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हक की लड़ाई को निकालेंगे पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हक की लड़ाई को निकालेंगे पदयात्रा
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के हक की लड़ाई के लिए निकालेंगे पदयात्रा
चरथावल।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के संघर्ष के लिए एकजुटता आवश्यक है। 30 जुलाई को किसानों के बकाया भुगतान को लेकर मिलों के गेट पर प्रदर्शन करने का एलान किया। उन्होंने किसान क्रांति पद यात्रा में क्षेत्र के किसानों से भारी संख्या में चलने का आह्वान किया।
मंगलवार को न्यामू गांव में भाकियू पंचायत में मुख्य वक्ता राकेश टिकैत ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों की समस्याओं से रूबरू होते कहा कि पंजाब की तर्ज पर किसानों को जंगल की बिजली मुफ्त मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू करें। 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बदलने का नियम सरकार वापस लें। यदि यह नियम वापस नहीं लिया जाता, तो किसानों को पुराने ट्रैक्टर लेकर नए ट्रैक्टर मुहैया कराए जाए। टिकैत ने कहा कि बकाया भुगतान को लेकर किसान 30 जुलाई को हर मिल के गेट प्रदर्शन करेंगे। 23 सितंबर से हरिद्वार टिकैत घाट से दिल्ली संसद भवन तक किसानों की पैदल किसान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें एक लाख किसान हिस्सा लेंगे। उसमें किसानों के तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिकाधिक तादात में क्रांति यात्रा में शामिल होने की अपील की। कहा कि संघर्ष के लिए एकजुटता सर्वोपरि है। बिरालसी के विष्णुदत्त शर्मा की अध्यक्षता और डॉ. जयप्रकाश और राजेंद्र भगत के संचालन में ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल महासचिव नवीन राठी, कुलदीप त्यागी, संजू त्यागी न्यामू, फाजिल त्यागी, दीपक भारद्वाज, अभिषेक बंसल, मुकेश कुमार छिमाऊ, पप्पू राणा रोनी हरजीपुर, पवन त्यागी चौकड़ा, मदन राणा दूधली, उदयवीर सिंह, नंदकिशोर, सरफराज त्यागी कुटेसरा, शीलू त्यागी, सचिन कुमार, मोनू कुमार मौजूद रहे।