फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्य स्कूल ने जीती ट्रॉफी

कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्य स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्य स्कूल ने जीती ट्रॉफी
मुजफ्फरनगर। तितावी के बघरा क्षेत्र के मुरादपुरा में स्थित लक्ष्य एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य मुकाबले हुए। इनमें सब जूनियर वर्ग में लक्ष्य स्कूल ने डीपीएस थानाभवन को हराकर ट्रॉफी जीती। जूनियर वर्ग में लक्ष्य स्कूल ने रेड रोज रोहाना को हराकर ट्रॉफी हासिल की। सीनियर वर्ग में डीपीएस थानाभवन की टीम ने लक्ष्य स्कूल को हराकर ट्रॉफी हासिल की। लक्ष्य एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल बघरा के प्रबंधक पंकज बालियान व प्रधानाचार्य नीरज पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्कूल कोच शक्तिराज सिंह व स्पोर्ट्स स्कूल बघरा की कमेटी में बतौर जनरल सेकेट्री राजबाला ने टीमों को पुरस्कार अर्पित किए।
विज्ञापन


ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वर्कशॉप शुरू
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में शनिवार को दो दिवसीय क्लास रूम मैनेजमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। शनिवार से शुरू हुई कार्यशाला में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य आजादवीर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता दत्ता व गोयनका स्कूल की प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर को गुलदस्ता भेंट किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इससे पहले शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर वर्कशॉप का शुभरंभ किया गया। वर्कशॉप में आधुनिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने हुए क्लासरूम मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed